इस गांव में औरतें बन जाती हैं ‘मर्द’ !
आज
हम आपको एक ऐसी सच्चाई से
रू-ब-रू
कराने जा रहे हैं। जिसको सुनकर
आप भौचक्के रह जाएंगे। आप
औरतों को अक्सर मर्दों के
लिबाज में देखते हैं,
लेकिन
एक गांव ऐसा भी है जहां हर औरत
मजबूरन मर्द बन जाती है। दक्षिणी
यूरोप में अल्बेनियन नाम का
एक गांव है। यह गांव अपनी विशेष
प्रथा और अद्धुत परंपरा के
लिए जाना जाता है। यहां औरतें
मजबूरी वश मर्द बन जाती है।
जानिए क्यों मर्द बनती हैं
औरतें-
दक्षिणी
यूरोप के अल्बेनियन नाम के
इस गांव में महिलाओं की कमी
है। बताया जाता है कि इस गांव
में ज्यादातर औरतें अब मर्द
बन चुकी है। एक रिपोर्ट के
मुताबिक यूरोप के अल्बेनियन
गांव में आज भी परंपराएं पुरुष
प्रधान हैं। यानी कि यहां के
परिवार अपने पिता को ही सर्वोच्च
मानते हैं। इस गांव में महिलाओं
को सिर्फ सेक्स के लिये रखा
जाता है।
लंबे
समय से चली आ रही है परंपरा
इस
गांव में लंबे समय से ये परंपरा
चली आ रही है और इस परंपरा को
'Kanun'
नाम से जाना जाता
है। इस कानून के तहत महिलाओं
को फैमिली प्रॉपर्टी माना
जाता है। उन्हें मूलभूत
सुख-सुविधाओं
से दूर रखा जाता है। इतना ही
नहीं महिलाओं को अपने हिसाब
से नौकरी या व्यवसाय करने
की भी इजाजत नहीं मिलती। महिलाओं
को किसी भी तरह की आजादी नहीं
होती है।
लेनी
पड़ती है वर्जिन रहने की शपथ
इस
अनोखी परंपरा के चलते यहां
की महिलाओं को आदमी के बराबर
अधिकार पाने के लिए अजीबोगरीब
शर्तें माननी पड़ती हैं।
महिलाओं को ब्रह्मचर्य का
पालन करना होता है और पूरी
जिंदगी वर्जिन ही रहना पड़ता
है। हालांकि ये शर्त काफी कठिन
है,
लेकिन इस शर्त
को मानने के अलावा उनके पास
कोई और दूसरा ऑप्शन नहीं होता
है। महिला यह शपथ किसी भी उम्र
में ले सकती है। ये शपथ गांव
के 12
बुजुर्गों के
सामने दिलवाई जाती है।
और
महिलाएं बन जाती हैं आदमी
शपथ
लेने के बाद की महिलाओं की
लाइफस्टाईल बिल्कुल आदमियों
जैसी हो जाती है। महिलाओं का
रहन-सहन
और पहनावा और कई आदतें आदमियों
वाली हो जाती हैं। सबसे खास
बात ये है कि शपथ लेने के बाद
महिलाओं को आदमियों वाला नाम
भी रखना पड़ता है। महिलाएं
खुलेआम सिगरेट और शराब पी सकती
हैं। महिलाओं को घर के मालिक
की तरह जिंदगी जीने की आजादी
मिल जाती है।
Comments
Post a Comment