यहां देवी मां को चढ़ता है हथकड़ी और बेड़ियां का चढ़ावा !
दिवाक माता नवरात्रि का महीना चल रहा है। हर तरफ मां की गूंज ही सुनाई दे रही है। इस पावन मौके पर भक्त मां को खुश करने के लिए तरह - तरह जतन कर रहे हैं। भक्त मां को हलवा - पूरी , वस्त्र , नारियल , सिंदूर , बिंदी और मिठाई का चढ़ावा चढ़ाते हैं। हालांकि , हर मंदिर एक विशेष चढ़ावा होता है , लेकिन आप जानकर हैरान रह जाएंगे कि राजस्थान में एक ऐसा मंदिर है जहां देवी मां को सिर्फ़ और सिर्फ़ हथकड़ी और बेड़ियां चढ़ाई जाती हैं। ये सुनकर आप चौंक जरूर गए होंगे ! सबकी अपनी - अपनी श्रद्धा होती है। इसलिए यहां भक्त मां को मनाने के लिए हथकड़ी और बेड़ियों के चढ़ावे का ही प्रयोग करते हैं। देवी मां का यह मंदिर राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के जोलर गांव में स्थित है , और ' दिवाक माता ' के नाम से प्रसिद्ध है। त्रिशूल में चढ़ाई जाती हैं हथकड़ियां इस मंदिर की सबसे खास बात यह है कि दिवाक माता के दर्शन के लिये भक्त दूर - दूर से यहां आते हैं और देवी को प्रसन्न करने के लिए मंदिर परिसर में गड़े 200 साल पुराने त्रिसूल में हथकड़ी और बेड़ियां चढ़ाते हैं। इसे भी पढ़ें- सुबह उठकर खाएं अंकुरित काले चने...