Posts

Showing posts from December, 2017

बदायूं : कुत्ते ने दो दिन तक खाई हवालात की हवा

Image
आपने इंसानों के हवालात की हवा खाने के बार में कई बार सुनते हैं लेकिन क्या कभी सुना है कि कुत्ते ने हवालात की हवा खाई। चौक गये न, लेकिन बदायूं में ऐसा हुआ है। यहां एक कुत्ता दो दिनों तक हवालात की हवा खाकर बाहर आया है। दरअसल, बदायूं में एक कुत्ते पर दो लोगों ने अपनी दावेदारी ठोकी थी। विवाद बढ़ता देख पुलिस ने कुत्ते को हिरासत में ले लिया था। मामला सुलटने के दो दिन बाद कुत्ते को मालिक के हवाले कर दिया। 

मुर्दे भी जिंदा कर देती है यूपी पुलिस

Image
अक्सर आपने कहानियों मरे हुए व्यक्ति को जिंदा होते सुना होगा, लेकिन यूपी में ऐसा होता है। यहां मुर्दे भी जिंदा हो जाते हैं। ये घटना फतेहपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र की है। यहां मुर्दा जिंदा होने के बाद हड़कंप मच गया। अब तो पुलिस विभाग की ओर से मुर्दे के जिंदा होने की पुष्टि कर दी गई है। दरअसल, कल्याणपुर पुलिस ने मरे हुए व्यक्ति को फरार बताया है। दरअसल, ये घटना फतेहपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के गुनीर गांव की है। यहां प्रधानी चुनाव के दौरान जिला पंचायत सदस्य व प्रधान प्रतिनिधि आशीष सिंह उर्फ पिंटू सिंह ने विरोधी प्रत्याशी विनोद विश्वकर्मा की पत्नी को चुनाव लड़ने के लिये मना किया था। जिसके बाद प्रचार के दौरान पिंटू ने अपने 14 साथियों के साथ विनोद विश्वकर्मा से साथ लूट व जानलेवा हमले की घटना को अंजाम दिया था। गुनीर गांव के 14 लोगों के खिलाफ लूट और जान से मारने की धाराओं केस दर्ज हुआ था। पुलिस ने इस मामले के मुख्य आरोपी पिंटू सिंह को जांच से बाहर कर दिया था। जिसके बाद पीड़ित विनोद विश्वकर्मा ने हाईकोर्ट की शरण ली थी। हाईकोर्ट ने मामले की जांच कर रहे अधिकारी को तल...

अवैध खनन मामले में HC ने 2 IAS निलंबित करने का दिया आदेश

Image
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अवैध खनन के मामले में कड़ा रुख अख्तियार किया है। हाईकोर्ट ने रोक के बावजूद रामपुर की कोसी नदी में अवैध खनन जारी रहने के मामले में तत्कालीन 2 जिलाधिकारियों को निलंबित करने के आदेश दिये हैं, साथ ही उनके खिलाफ जांच करने के भी आदेश दिये हैं। इस मामले में कोर्ट ने मुख्य सचिव से 16 जनवरी तक कोर्ट में रिपोर्ट पेश करने के आदेश दिये हैं। गौरतलब है कि हाईकोर्ट ने कोसी नदी में अवैध खनन जारी रहने के मामले में तत्कालीन जिलाधिकारी राजीव रौतेला व राकेश कुमार सिंह को निलंबित करने के आदेश दिए हैं। ये फैसला चीफ जस्टिस डीबी भोसले व जस्टिस एमके गुप्ता की खंडपीठ ने मकसूद की ओर से दायर की गई पीआईएल पर सुनाया है। हाईकोर्ट ये भी कहा है कि अवैध खनन के मामले में प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों की भूमिका की भी जांच हो और जांच में जो भी दोषी पाया जाए उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई करें। बता दें कि वर्तमान में आईएएस राजीव रौतेला गोरखपुर और आईएएस राकेश कुमार सिंह कानपुर देहात के डीएम हैं। इसके साथ ही इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जिलाधिकारी रामपुर शिव सहाय अवस्थी को भी तलब किया। हाईकोर्ट ने उनसे पूछा ह...

आखिर कब सुरक्षित होंगी बेटियां?

Image
उत्तर प्रदेश पुलिस भले ही "नारी सुरक्षा सप्ताह" मना रही हो लेकिन मेरठ में इसका कोई असर देखने को नहीं मिल रहा है। यहां सड़क पर लड़कियां सुरक्षित नहीं हैं। इसका ताजा उदाहरण उस वक्त देखने को मिला जब एक मनचले ने नाबालिग छात्रा को छेड़ा। नाबालिग द्वारा लगातार नाबालिग छात्रा को छेड़े जाने पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उसकी जमकर धुनाई कर दी। मेरठ में शोहदे की उस समय जान पर बन आई, जब उसके एक नाबालिग छात्रा को छेड़ दिया। शोहदे द्वारा जब नाबालिग छात्रा को लगातार छेड़ा जा रहा था तो आस-पास मौजूद लोगों ने देख लिया। जिसके बाद लोगों ने मनचले की जमकर पिटाई कर दी। लोगों का गुस्सा यहीं पर शांत नहीं हुआ। पिटाई के बाद लोगों ने मनचले को बिना कपड़ों के ही मुर्गा बनाया।

झांसी जेल बनी कैदियों के अय्याशी की अड्डा

Image
योगी सरकार की लाख कोशिशों के बावजूद यूपी की जेलों के हालात सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। अक्सर जेल प्रशासन व कैदियों की मिली भगत की बात सामने आती रहती है। ताजा मामला झांसी की जेल का है। यहां एक स्टिंग ऑपरेशन में झांसी जेल की जो सच्चाई निकलकर सामने आई है, उसके बाद पुलिस प्रशासन पर कहीं न कहीं कटघरे में जरूर है। झांसी पुलिस प्रशासन ने सीएम योगी आदित्यनाथ व डीजीपी सुलखान सिंह के उन दावों को पलीता लगाने का काम किया है, जिसमें लगातार अपराधियों पर नकेल कसने का दावा किया जा रहा है। स्टिंग ऑपरेशन के सामने आने के बाद एक बात तो साफ हो गई है। यूपी की जेलों में सुरक्षा की व्यवस्था कुछ ठीक नहीं है। शायद इसीलिये अक्सर अपराधियों के जेल तोड़कर भागने के बात सामने आती रहती है। सबसे हैरानी की बात ये है कि ये स्टिंग किसी पत्रकार या खूफिया विभाग ने नहीं बल्कि जेल के ही कैदी ने बनाया है। जिसके बाद ये सवाल उठाना भी लाजमी है कि आखिर जेल में कैदियों के पास कैमरा कैसे पहुंचा। पैसा बोलता है जनाब स्टिंग के सामने आने के बाद झांसी जेल का जो तस्वीर निकलकर सामने आई है, उन तस्वीरों ने जिला जेल प्रशासन की पो...