Posts

Showing posts from February, 2017

ये है दुनिया की सबसे वजनदार साइकिल

Image
फ्रेंक डोस जर्मनी के एक व्यक्ति ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के लिए कुछ ऐसा कर दिया। जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। इस व्यक्ति ने 940 किलोग्राम की भारी भरकम साइकिल बना डाली। फ्रेंक डोस ने 940 किलो वजन की बड़े टायरों वाली एक साइकिल तैयार की है। डोस इस साइकिल का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराना चाहते हैं। इस साइकिल को बनाने में करीब 3500 पाउंड यानी करीब सवा तीन लाख खर्च करने पड़े हैं। ये साइकिल स्क्रैप मेटल से बनी है। डोस ने दावा किया है कि उनकी बनाई हुई ये साइकिल दुनिया की सबसे वजनदार साइकिल है। उनकी ये भारी भरकम साइकिल अन्य साइकिलों की तरह चलाने में आसान है। वैसे तो अभी तक दुनिया की सबसे वजनदार साइकिल बनाने का विश्व रिकॉर्ड बेल्जियम के जेफ पीटर्स के नाम पर दर्ज है। जेफ पीटर्स ने 860 किलोग्राम की साइकिल बनाई थी। लेकिन हो सकता है कि अब यह रिकॉर्ड फ्रेंक डोस के नाम हो जाए।