इलाहाबाद में लॉकअप में सिपाहियों को बंद कर फरार हुए अपराधी
अक्सर पुलिस चोर, बदमाशों को लॉकअप में बंद करती है, लेकिन इलाहाबाद से ऐसी खबर आई है जिसको सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। यहां पर बदमाशों ने ही पुलिस को इंट्रोगेशन रूम में बंद कर दिया। सबसे हैरानी वाली बात तो ये है कि यह घटना किसी पुलिस थाने या चौकी की नहीं बल्कि क्राइम ब्रांच की है। जहां जाने के बारे में सोच कर ही अपराधी थर-थर कांपते हैं। बता दें कि इलाहाबाद क्राइम ब्रांच की हिरासत से दो आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। दोनों आरोपी चोरी के केस में पकड़े गये थे। चोरी के केस में गिरफ्तार किये गये चोरों ने उस वक्त पुलिस महकमें के पैरों तले से जमीन खिसका दी, जब दोनों आरोपियों ने सिपाहियों को इंट्रोगेशन रूम बंद कर दिया और फरार हो गये। वहीं इस घटना से पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। बता दें कि करेली के रहने वाले दोनों शातिर बदमाशों को क्राइम ब्रांच ने चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया था। बीती रात क्राइम ब्रांच के इंट्रोगेशन रूम में दो सिपाहियों की तैनाती की गई थी। देर रात दोनों सिपाहियों को नींद आ गई। इसी का फायदा उठा दोनों शातिर चोर न सिर्फ फरार हो गये, बल्कि दोनों चोरों ने सिपाहियों को...