Posts

Showing posts from August, 2016

हर तरफ 'जय कन्‍हैया लाल की' की गूंज

Image
देशभर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम देखने को मिल रही है। मंदिरों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का समारोह धार्मिक उत्साह एवं परंपरा से शुरू हो गया है। जन्माष्टमी त्योहार की रौनक देश के कई राज्‍यों में नजर आ रही है। हर किसी को आज आधी रात का इंतजार है , जब कान्‍हा जन्म लेंगे। मथुरा और वृन्दावन में जन्माष्टमी के मौके पर भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मस्थान परिसर , ठा . द्वारिकाधीश मंदिर , इस्कॉन के द्घष्ण - बलराम मंदिर एवं प्रेम मंदिर , वृन्दावन में ठाकुर श्री बांकेबिहारी मंदिर , गोवर्धन के दानघाटी मंदिर , बरसाना व नन्दगांव के मंदिरों में जबरदस्‍त तैयारी की गई है। कृष्‍णभक्‍तों में खासा उत्‍साह है और हर तरफ ' जय कन्‍हैया लाल की ' गूंज है। कान्हा की नगरी मथुरा और वृन्दावन में जन्माष्टमी त्योहार को लेकर काफी रौनक है। श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा है। प्रशासन का अनुमान है कि इस बार 30 लाख लोग जन्माष्टमी मनाने मथुरा पहुंचेंगे। कृष्ण जन्मोत्सव को लेकर ब्रज में भी जबरदस्त उत्साह है। ब्रज भूमि मथुरा के तमाम मंदिरों में रोशनी के खास इंतजाम क...

ब्रॉन्ज जीतकर लौटीं साक्षी का जोरदार स्वागत

Image
महिला कुश्ती में देश को पहला ओलिंपिक मेडल दिलाने वाली साक्षी मलिक का भारत लौटने पर जोरदार स्वागत किया गया। बुधवार सुबह 3.30 बजे साक्षी दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर उतरीं। उन्हें रिसीव करने के लिए हरियाणा सरकार के 5 मंत्री पहुंचे। साक्षी का परिवार और गांव के करीबी लोग भी पहुंचे। इस बीच , हरियाणा सरकार ने साक्षी को राज्य की बेटी बचाओ - बेटी पढ़ाओ योजना का ब्रांड एंबेसेडर बना दिया है।  

इस गांव में औरतें बन जाती हैं ‘मर्द’ !

आज हम आपको एक ऐसी सच्चाई से रू - ब - रू कराने जा रहे हैं। जिसको सुनकर आप भौचक्के रह जाएंगे। आप औरतों को अक्सर मर्दों के लिबाज में देखते हैं , लेकिन एक गांव ऐसा भी है जहां हर औरत मजबूरन मर्द बन जाती है। दक्षिणी यूरोप में अल्‍बेनियन नाम का एक गांव है। यह गांव अपनी विशेष प्रथा और अद्धुत परंपरा के लिए जाना जाता है। यहां औरतें मजबूरी वश मर्द बन जाती है। जानिए क्यों मर्द बनती हैं औरतें - दक्षिणी यूरोप के अल्‍बेनियन नाम के इस गांव में महिलाओं की कमी है। बताया जाता है कि इस गांव में ज्यादातर औरतें अब मर्द बन चुकी है। एक रिपोर्ट के मुताबिक यूरोप के अल्‍बेनियन गांव में आज भी परंपराएं पुरुष प्रधान हैं। यानी कि यहां के परिवार अपने पिता को ही सर्वोच्‍च मानते हैं। इस गांव में महिलाओं को सिर्फ सेक्स के लिये रखा जाता है। लंबे समय से चली आ रही है परंपरा इस गांव में लंबे समय से ये परंपरा चली आ रही है और इस परंपरा को 'Kanun' नाम से जाना जाता है। इस कानून के तहत महिलाओं को फैमिली प्रॉपर्टी माना जाता है। उन्‍हें मूलभूत सुख - सुविधाओं से दूर रखा जाता है। इतना ही नहीं महिलाओं को अपने हिस...

यहां है दुनिया का सबसे पुराना होटल

Image
दुनिया में ऐसी बहुत सी चीजे हैं जो बनी और जो समय के साथ नेस्तनाबूत हो गईं। लेकिन हमारी दुनिया में एक होटल ऐसा भी मौजूद है जिसे 1300 सालों से संरक्षित करके रखा गया है। प्रकृति की खूबसूरत वादियों के बीच बसा यह होटल दिखने में तो इतना खास नहीं लगता, लेकिन होटल के अंदर और बाहर का नजारा वाकई आपको दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर कर देगा। 1300 साल पुराना है जिसका इतिहास  दक्षिणी जापान में स्थित 1300 साल पहले शुरू हुए इस हॉट स्प्रिंग होटल में आप आज भी ठहर सकते हैं। रिकॉर्ड के मुताबिक ये होटल 705 ईस्वी में खुला था। इस होटल को फूजिवारा महितो नाम के एक शख्स ने शुरू किया था। फिलहाल महितो की 52वीं पीढ़ी इस होटल को संभाल रही है। साल 2011 में इस होटल को आधिकारिक रूप से गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में सबसे पुराने होटल के रूप में शामिल किया गया।  माउंट फूजी के पास बने इस होटल में ठहरने के लिए आपको हर रात के लिए 475 से 570 डॉलर यानी कम से कम 31 हजार रुपए खर्च करने होंगे। होटल में कुल 35 कमरे हैं इसकी स्थापना Fujiwara Mahito ने की थी। उनके परिवार की 52 पीढियां 1311 साल से अपनी इस ...

रियो ओलंपिक 2016 का रंगारंग आगाज

Image
रियो डी जेनेरियो। दुनिया के सबसे बड़े खेल महाकुंभ रियो ओलंपिक का रंगारंग आगाज हो गया। ओलंपिक खेलों का उद्घाटन समारोह माराकैना स्टेडियम में हुआ। अब तक के इस सबसे बड़े ओलंपिक में 10 हजार 500 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं , जोकि खुद में एक रिकॉर्ड है। ये ओलंपिक खेल 21 अगस्त तक चलेंगे। समारोह में ब्राज़ीली आर्टिस्ट्स ने म्यूज़िक , थ्रीडी इमेजिंग और लेज़र तकनीक के इस्तेमाल से इवेंट को कलरफुल बना दिया। इस समारोह में 6 हज़ार से भी अधिक वॉलंटियर्स शामिल रहे। समारोह में ग्रीस की टीम ने सबसे पहले एंट्री की। ओपनिंग सेरेमनी में भारतीय दल 95 वें नंबर पर रहा , जिसकी अगुवाई ' गोल्डन मैन ' अभिनव बिंद्रा ने की। ओलंपिक खेलों के ओपनिंग सेरेमनी की शुरुआत भारतीय समयानुसार 4 बजे सुबह हुई। क्यों चर्चा में रही ओपनिंग सेरेमनी ? सुपरमॉडल गिजेले बुंडाचेन का 500 मी . तक लंबा कैटवॉक और सांबा डांस सुर्खियों में रहा। लेजेंड फुटबॉलर पेले की अचानक तबीयत खराब हो जाने की वजह से उनके फैन्स को निराश होना पड़ा।  उनकी जगह ब्राजील ओलिंपियन और पूर्व वर्ल्ड नंबर वन टेनिस स्टार गुस्टावो कुर्टेन ने मशाल जलाई...

समुंदर में अब तक का सबसे बड़ा सर्च ऑपरेशन

Image
इंडियन एयरफोर्स के लापता विमान  AN - 32 को ढूंढने के लिए सेना युद्ध स्तर पर सर्च ऑपरेशन चला रही है। चेन्नई से पोर्ट ब्लेयर के लिए रवाना हुए एयरफ़ोर्स के विमान  AN 32  को लापता हुए करीब  48  घंटे हो गए हैं ,  लेकिन अब तक विमान का कोई भी सुराग नहीं मिला है। हालांकि कोई पता नहीं लगने के कारण चिंताएं बढ़ता जा रही हैं। खोजी दलों ने बंगाल की खाड़ी में भी अपने प्रयास तेज कर दिये है। इस पूरे सर्च ऑपरेशन की रक्षामंत्री मनोहर पार्रिकर खुद मॉनिटरिंग कर रह हैं। इतिहास में अब तक का ये सबसे बड़ा सर्च ऑपरेशन माना जा रहा है। नौसेना और कोस्टगार्ड के  18  युद्धपोत विमान को ढूंढने की कोशिश में लगे हुए हैं। इनमें एक सबमरीन भी शामिल है। इसके अलावा वायुसेना के  8  एयरक्राफ़्ट विमान को तलाशने में लगे हैं। रक्षा मंत्री मोहर पर्रिकर एक खास विमान से शनिवार सुबह तांब्रम एयरबेस पहुंचे हैं। चेन्नई से पोर्टब्लेयर के लिए रवाना हुए एयरफोर्स के एक विमान  AN- 32  लापता होने के बाद वह अधिकारियों के साथ जरूरी बैठक के अलावा हालात की खुद निगरानी कर रहे है...

खुशखबरी! एक रुपये में 10 लाख की बीमा

Image
ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिये एक गुड न्यूज है। आईआरसीटीसी अब ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को 1 रुपये में 10 लाख का बीमा कवर देने की तैयारी कर रही है। आईआरसीटीसी यह सुविधा यात्रियों को ऑनलाइन बुकिंग करने वाले यात्रियों को ट्रैवल इंश्योरेंस विकल्प के तौर पर देगी।  खबर है कि अब ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को 1 रूपये में 10 लाख रुपये का बीमा कवर मिलेगा। आईआरसीटीसी ने 1 सितंबर से सभी ऑनलाइन टिकट बुकिंग में 1 रुपये में 10 लाख रुपये का ट्रैवल इंश्योरेंस विकल्प के तौर पर देगी। इसके लिए आईआरसीटीसी ने 3 बीमा कंपनियों के साथ समझौता भी कर लिया है। इस समझौते के मुताबिक सिर्फ 1 रुपये में किसी भी रेल यात्री को ट्रैवल इंश्योरेंस मिल जाएगा।  कैसे मिलेगा बीमा कवर? इस ट्रैवल इंश्योरेंस के तहत रेल यात्रा के दौरान एक्सीडेंट से होने वाली मौत की स्थिति में 10 लाख रुपये का बीमा कवर दिया जाएगा। दुर्घटना के चलते अगर कोई यात्री पूरी तरह अपंग हो गया तो उसे 7.5 लाख रुपये की बीमा राशि मिलेगी। दुर्घटना में घायल होने वाले यात्री के अस्पताल में इलाज के लिए 2 लाख रुपये तक...