रियो ओलंपिक 2016 का रंगारंग आगाज

रियो डी जेनेरियो। दुनिया के सबसे बड़े खेल महाकुंभ रियो ओलंपिक का रंगारंग आगाज हो गया। ओलंपिक खेलों का उद्घाटन समारोह माराकैना स्टेडियम में हुआ। अब तक के इस सबसे बड़े ओलंपिक में 10 हजार 500 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं, जोकि खुद में एक रिकॉर्ड है। ये ओलंपिक खेल 21 अगस्त तक चलेंगे। समारोह में ब्राज़ीली आर्टिस्ट्स ने म्यूज़िक, थ्रीडी इमेजिंग और लेज़र तकनीक के इस्तेमाल से इवेंट को कलरफुल बना दिया।

इस समारोह में 6 हज़ार से भी अधिक वॉलंटियर्स शामिल रहे। समारोह में ग्रीस की टीम ने सबसे पहले एंट्री की। ओपनिंग सेरेमनी में भारतीय दल 95वें नंबर पर रहा, जिसकी अगुवाई 'गोल्डन मैन' अभिनव बिंद्रा ने की। ओलंपिक खेलों के ओपनिंग सेरेमनी की शुरुआत भारतीय समयानुसार 4 बजे सुबह हुई।

क्यों चर्चा में रही ओपनिंग सेरेमनी?
  • सुपरमॉडल गिजेले बुंडाचेन का 500 मी. तक लंबा कैटवॉक और सांबा डांस सुर्खियों में रहा।
  • लेजेंड फुटबॉलर पेले की अचानक तबीयत खराब हो जाने की वजह से उनके फैन्स को निराश होना पड़ा। 
  • उनकी जगह ब्राजील ओलिंपियन और पूर्व वर्ल्ड नंबर वन टेनिस स्टार गुस्टावो कुर्टेन ने मशाल जलाई
  • बीजिंग में भारत ने 3, लंदन में 6 मेडल जीते थे। इस बार 12 मेडल की उम्मीद की जा रही है।


ग्लोबल वार्मिंग से बचाने का संदेश
  • इस बार के ओलिंपिक ओपनिंग सेरेमनी में एक नायाब चीज़ हुई।
  • इसमें दुनिया को ग्लोबल वॉर्मिंग के कहर से बचाने का मैसेज दिया गया।
  • सभी खिलाड़ियों और अधिकारियों को एक-एक पौधा लगाने की जिम्मेदारी दी गई है।
  • सेरेमनी के दौरान ही सभी का पौधे सौंपे गए।




Comments

Popular posts from this blog

तो क्या छात्रों की परेशानी का कारण खुद सीबीएसई बोर्ड ?

देशभर में मनाया जा रहा शहीदी दिवस

मुर्दे भी जिंदा कर देती है यूपी पुलिस