ब्रॉन्ज जीतकर लौटीं साक्षी का जोरदार स्वागत
महिला
कुश्ती में देश को पहला ओलिंपिक
मेडल दिलाने वाली साक्षी मलिक
का भारत लौटने पर जोरदार स्वागत
किया गया। बुधवार सुबह 3.30
बजे साक्षी दिल्ली
के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर
उतरीं। उन्हें रिसीव करने के
लिए हरियाणा सरकार के 5
मंत्री पहुंचे। साक्षी
का परिवार और गांव के करीबी
लोग भी पहुंचे। इस बीच,
हरियाणा सरकार ने
साक्षी को राज्य की बेटी
बचाओ-बेटी पढ़ाओ
योजना का ब्रांड एंबेसेडर
बना दिया है।

Comments
Post a Comment