तो क्या छात्रों की परेशानी का कारण खुद सीबीएसई बोर्ड ?
CBSE का पेपर लीक होने के बाद स्टूडेंट परेशान हैं। एफआईआर में सामने
आया है कि सीबीएसई को पेपर के एक रात पहले से ही लीक होने के बारे में जानकारी थी।
ऐसे में सवाल ये खड़ा
होता है कि जब बोर्ड को इसकी जानकारी थी तो परीक्षा क्यों करवाई गई?
आपको बता दें कि
सीबीएसई पेपर लीक मामले में दिल्ली पुलिस 30 से ज्यादा लोगों से पूछताछ कर चुकी
है। पुलिस ने जिन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है उनमें कुछ कोचिंग सेंटर
के टीचर्स हैं और कुछ स्टूडेंट हैं। हालांकि इस मामले में अभी तक पुलिस के हाथ कोई
भी अहम सुराग नहीं लगा है। दिल्ली पुलिस ने कोचिंग सेंटर चलाने वाले विक्की से
पूछताछ की है। उसका कहना है कि लीक पेपर उसके पास भी आया था।
पेपर लीक मामले
में अभी तक इसके मास्टरमाइंड की गिरफ्तारी नहीं हुई है। दिल्ली पुलिस की जांच जारी
है। जिसके सिलसिले में पुलिस ने बुधवार रात करीब 10 जगहों पर छापेमारी की। हालांकि,
पुलिस ने छापेमारी का आधिकारिक खुलासा नहीं
किया है।
फिलहाल दिल्ली पुलिस पेपर
लीक मास्टरमाइंड तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। अब सवाल ये उठता है अगर पेपर लीक
होने से सीबीएसई को जानकारी थी तो सीबीएसई परीक्षा क्यों करवाई?

Comments
Post a Comment