कुछ ऐसी है 20 सालों से शारीरिक शोषण का दर्द झेल रही महिला की कहानी
टिहरी
गढ़वाल की रहने वाली कुंती (काल्पनिक नाम) ने अपने देवर पर रेप का आरोप लगाया है। महिला
ने आरोप लगाया है कि उसका जगवीर 20 सालों से उसका
शारीरिक शोषण कर रहा था। इस मामले के सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ
है तो वहीं पुलिस ने इस मामले में अभी तक कोर्ई कार्रवाई नहीं की है।
इस घटनाक्रम से जुड़ी कई कड़ियां तब खुल गईं जब आरोपी जगवीर ने पीड़ित महिला को
उसी गांव के एक मास्टर के साथ झूठे केस में फंसाने की कोशिश की। पीड़ित महिला के
मुताबकि 21 फरवरी 2018 को जगवीर ने उसी मास्टर को अपने घर बुलाया। फिर उसको जमकर
दारू पिलाई। जब उसने अपना होश खो दिया जब उसने उसको एक बक्से में बंद कर दिया। उस
वक्त पीड़ित महिला बगल के कमरे में रात का खाना बना रही थी। जिसने पड़ोस के कमरे
से आने वाली आवाजें सुनीं। जब वो कमरे मे गई तो देखा कि जगवीर एक बड़े बक्से में
ताला लगा रहा था।
पीड़ित महिला ने जब बक्से के बारे में जानना चाहा तो जगवीर उसके साथ जबरदस्ती
करने लगा। जब उसने उसका विरोध
किया तो जगवीर उसके साथ मारपीट करने लगा। मारपीट करते ही पीड़िता चिल्लाने लगी
लेकिन बचाव के लिये कोई नहीं आया। पीड़ित महिला के मुताबिक जगवीर ने कहा तू बिना
पति के रहती है, इसीलिए मेरी नजर तुझ पर है। उसके बाद आरोपी जगवीर बलपूर्वक महिला
का रेप किया। इसके बाद पीड़ित महिला के जेठानी का लड़का आया। उसने कहा कि महिला ने
अपने कमरे में चोर को बंद कर रखा है। बाद में मास्टर की पत्नी व उसके पिता के आने
पर मास्टर को छोड़ दिया गया।
आरोपी
देवर जगबीर ने पीड़ित महिला को धमकाया कि अगर उसने ये सच्चाई कहीं बाहर बताई तो
उसके हाथ-पैर तोड़ देंगे। हालांकि जगबीर ने महिला को स्कूल जाने से भी मना कर
दिया। जिसकी वजह से महिला की नौकरी भी चली गई। आपको बता दें कि पीड़ित महिला स्कूल
में भोजन बनाने का काम करती है।
सूत्रों
से खबरें आ रही हैं कि पीड़ित महिला के जेठ गांव के प्रधान हैं और पुरानी रंजिश के
चलते मास्टर को फंसाने की कोशिश कर रहे हैं। पीड़ित महिला के साथ हुए अत्याचारों
का खुलासा अब होने लगा है। पीड़ित महिला का कहना है कि उसकी शादी को 20 साल के
ज्यादा का समय हो चुका है और जब से उसकी शादी से हुई तभी से ससुराल वालों का उसके
साथ बुरा बर्ताव रहा है। उसका पति अमृसर में नौकरी करता था जो कि कभी-कभार ही घर
आता था। जिसका फायदा उठाकर उसके देवर जगबीर ने उसके साथ जबरदस्ती शुरू कर दी।
ये
सिलसिला यहीं नहीं रुका। एक समय आया जब महिला का गर्भ ठहर गया और उसको एक लड़का
पैदा हुआ। कछ समय बाद जब उसका पति घर आया तो महिला पर बदचलन होने का आरोप लगाया और
छोड़कर चला गया। बाद में महिला के पति ने उसके लड़के को उससे छीन लिया और उसके
अपने साथ ले गया। बाहर ले जाकर उसे बेच दिया। जिसके बाद आरोपी जगबीर उसका सालों से
शोषण करता आ रहा है।
उसके
थक हारकर शिवपुरी पुलिस ठाने में 14 मार्च को रेप की शिकायत दर्ज कराई है, हालांकि
पुलिस इस मामले में कार्रवाई करने से कतरा रही है। एक तरफ देश में महिलावों के
उत्थान के लिए कई कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं। लेकिन सत्ता और
गुरूर के नशे में कुछ लोग मानवता ही भूल गए है। क्या पीड़ित महिला को न्याय मिलेगा
या ये मामला भी गुमनामी की कोठरी में दफन होकर रह जाएगा।

Comments
Post a Comment