हर तरफ 'जय कन्‍हैया लाल की' की गूंज


देशभर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम देखने को मिल रही है। मंदिरों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का समारोह धार्मिक उत्साह एवं परंपरा से शुरू हो गया है। जन्माष्टमी त्योहार की रौनक देश के कई राज्‍यों में नजर आ रही है। हर किसी को आज आधी रात का इंतजार है, जब कान्‍हा जन्म लेंगे। मथुरा और वृन्दावन में जन्माष्टमी के मौके पर भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मस्थान परिसर, ठा. द्वारिकाधीश मंदिर, इस्कॉन के द्घष्ण-बलराम मंदिर एवं प्रेम मंदिर, वृन्दावन में ठाकुर श्री बांकेबिहारी मंदिर, गोवर्धन के दानघाटी मंदिर, बरसाना व नन्दगांव के मंदिरों में जबरदस्‍त तैयारी की गई है। कृष्‍णभक्‍तों में खासा उत्‍साह है और हर तरफ 'जय कन्‍हैया लाल की' गूंज है।

कान्हा की नगरी मथुरा और वृन्दावन में जन्माष्टमी त्योहार को लेकर काफी रौनक है। श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा है। प्रशासन का अनुमान है कि इस बार 30 लाख लोग जन्माष्टमी मनाने मथुरा पहुंचेंगे। कृष्ण जन्मोत्सव को लेकर ब्रज में भी जबरदस्त उत्साह है। ब्रज भूमि मथुरा के तमाम मंदिरों में रोशनी के खास इंतजाम किए गए हैं। पूरे मथुरा को इस खास मौके के लिए दुल्हन की तरह सजाया गया है। श्रद्धालुओं नंद लाल के आगमन के लिए पलक पांवड़े बिछाए हुए हैं। देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की तादाद को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जन्मभूमि परिसर को 3 जोन और 14 सेक्टरों मे बांटा गया है। मंदिरों में आने वालों की अच्छी तरह जांच की जा रही है।




Comments

Popular posts from this blog

तो क्या छात्रों की परेशानी का कारण खुद सीबीएसई बोर्ड ?

देशभर में मनाया जा रहा शहीदी दिवस

मुर्दे भी जिंदा कर देती है यूपी पुलिस