खुशखबरी! एक रुपये में 10 लाख की बीमा

ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिये एक गुड न्यूज है। आईआरसीटीसी अब ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को 1 रुपये में 10 लाख का बीमा कवर देने की तैयारी कर रही है। आईआरसीटीसी यह सुविधा यात्रियों को ऑनलाइन बुकिंग करने वाले यात्रियों को ट्रैवल इंश्योरेंस विकल्प के तौर पर देगी। 

खबर है कि अब ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को 1 रूपये में 10 लाख रुपये का बीमा कवर मिलेगा। आईआरसीटीसी ने 1 सितंबर से सभी ऑनलाइन टिकट बुकिंग में 1 रुपये में 10 लाख रुपये का ट्रैवल इंश्योरेंस विकल्प के तौर पर देगी। इसके लिए आईआरसीटीसी ने 3 बीमा कंपनियों के साथ समझौता भी कर लिया है। इस समझौते के मुताबिक सिर्फ 1 रुपये में किसी भी रेल यात्री को ट्रैवल इंश्योरेंस मिल जाएगा। 

कैसे मिलेगा बीमा कवर?
इस ट्रैवल इंश्योरेंस के तहत रेल यात्रा के दौरान एक्सीडेंट से होने वाली मौत की स्थिति में 10 लाख रुपये का बीमा कवर दिया जाएगा। दुर्घटना के चलते अगर कोई यात्री पूरी तरह अपंग हो गया तो उसे 7.5 लाख रुपये की बीमा राशि मिलेगी। दुर्घटना में घायल होने वाले यात्री के अस्पताल में इलाज के लिए 2 लाख रुपये तक का बीमा मिलेगा... दुर्घटना में घायल या मौत होने पर पार्थिव शरीर को ले जाने के लिए, डकैती, दंगा, आतंकवादी हमलों, गोलीबारी या आगजनी होने पर 10 हजार रुपए का मुआवजा यात्री के परिवार को मिलेगा।

1 सितंबर से मिलेगी बीमा की सुविधा
आईआरसीटीसी के एक अधिकरी के मुताबिक 1 सितंबर से 1 रुपये में 10 लाख रुपये का बीमा देने की स्कीम सिर्फ ऑनलाइन टिकट बुकिंग के लिए यात्रियों के लिए उपलब्ध होगी और इसके लिए यात्रियों को ऑप्शन दिया जाएगा कि वो ये कवर लेना चाहते हैं या नहीं। बीमा का विकल्प चुनने पर 1 रुपये की अतिरिक्त धनराशि लगेगी। जब टिकट बुक हो जाएगा तो उसके बाद बाकी डिटेल्स के लिए रेलयात्री के पास ई-मेल में फॉर्म आएगा। जिसमें नॉमिनी और बाकी डिटेल्स भरना पड़ेंगे। जिसके बाद बाद आपको ट्रैवेल बीमा हो जाएगा। गौरतलब है कि आईआरसीटीसी के जरिए वर्तमान में हर रोज करीब पांच लाख टिकट बुक किए जाते हैं।


Comments

Popular posts from this blog

तो क्या छात्रों की परेशानी का कारण खुद सीबीएसई बोर्ड ?

देशभर में मनाया जा रहा शहीदी दिवस

मुर्दे भी जिंदा कर देती है यूपी पुलिस