यहां है दुनिया का सबसे पुराना होटल

दुनिया में ऐसी बहुत सी चीजे हैं जो बनी और जो समय के साथ नेस्तनाबूत हो गईं। लेकिन हमारी दुनिया में एक होटल ऐसा भी मौजूद है जिसे 1300 सालों से संरक्षित करके रखा गया है। प्रकृति की खूबसूरत वादियों के बीच बसा यह होटल दिखने में तो इतना खास नहीं लगता, लेकिन होटल के अंदर और बाहर का नजारा वाकई आपको दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर कर देगा।

1300 साल पुराना है जिसका इतिहास 
दक्षिणी जापान में स्थित 1300 साल पहले शुरू हुए इस हॉट स्प्रिंग होटल में आप आज भी ठहर सकते हैं। रिकॉर्ड के मुताबिक ये होटल 705 ईस्वी में खुला था। इस होटल को फूजिवारा महितो नाम के एक शख्स ने शुरू किया था। फिलहाल महितो की 52वीं पीढ़ी इस होटल को संभाल रही है। साल 2011 में इस होटल को आधिकारिक रूप से गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में सबसे पुराने होटल के रूप में शामिल किया गया। माउंट फूजी के पास बने इस होटल में ठहरने के लिए आपको हर रात के लिए 475 से 570 डॉलर यानी कम से कम 31 हजार रुपए खर्च करने होंगे।

होटल में कुल 35 कमरे हैं
इसकी स्थापना Fujiwara Mahito ने की थी। उनके परिवार की 52 पीढियां 1311 साल से अपनी इस पारिवारिक विरासत को सम्भालती आई हैं। यह होटल इतिहास में लड़ी गई लड़ाइयों के दौरान सबसे ज्यादा प्रसिद्ध हुआ था। यहां योद्धा लड़ाई के बाद गर्म पानी के सोतों में अपने शरीर की थकान दूर करने आते थे।


होटल में 6 हॉट स्प्रिंग्स हैं

इस होटल की ख़ासियत इसमें स्थित इसके 6 हॉट स्प्रिंग्स हैं। यहां से माउंट फूजी और जिगोकुदानी मंकी पार्क भी इससे कम ही दूरी पर स्थित है। यहां 4 ओपेन एयर बाथ्स हैं।  जहां आप खुले में प्राकृतिक नज़ारों का आनन्द लेते हुए नहा सकते हैं। जिन्हें खुले माहौल में थोड़ी झिझक महसूस हो, उनके लिए दो इनडोर बाथ्स की सुविधा भी है।

बताया जाता है आज भी यहां आने वाले मेहमान को पारम्परिक परिधान पहनने के लिए दिए जाते हैं। साथ ही उनसे ये भी उम्मीद की जाती है कि वो अपने जूते भी होटल के बाहरी प्रांगण में ही उतार कर अन्दर आये।







Comments

Popular posts from this blog

तो क्या छात्रों की परेशानी का कारण खुद सीबीएसई बोर्ड ?

देशभर में मनाया जा रहा शहीदी दिवस

मुर्दे भी जिंदा कर देती है यूपी पुलिस