आखिर कब सुरक्षित होंगी बेटियां?

उत्तर प्रदेश पुलिस भले ही "नारी सुरक्षा सप्ताह" मना रही हो लेकिन मेरठ में इसका कोई असर देखने को नहीं मिल रहा है। यहां सड़क पर लड़कियां सुरक्षित नहीं हैं। इसका ताजा उदाहरण उस वक्त देखने को मिला जब एक मनचले ने नाबालिग छात्रा को छेड़ा। नाबालिग द्वारा लगातार नाबालिग छात्रा को छेड़े जाने पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उसकी जमकर धुनाई कर दी।

मेरठ में शोहदे की उस समय जान पर बन आई, जब उसके एक नाबालिग छात्रा को छेड़ दिया। शोहदे द्वारा जब नाबालिग छात्रा को लगातार छेड़ा जा रहा था तो आस-पास मौजूद लोगों ने देख लिया। जिसके बाद लोगों ने मनचले की जमकर पिटाई कर दी। लोगों का गुस्सा यहीं पर शांत नहीं हुआ। पिटाई के बाद लोगों ने मनचले को बिना कपड़ों के ही मुर्गा बनाया।

Comments

Popular posts from this blog

तो क्या छात्रों की परेशानी का कारण खुद सीबीएसई बोर्ड ?

देशभर में मनाया जा रहा शहीदी दिवस

मुर्दे भी जिंदा कर देती है यूपी पुलिस