देश का पहला बैंक, जहां नहीं लगाया जाता ताला

आपने कभी ऐसे बैंक के बारे में देखा और सुना है, जहां सुरक्षा के नाम पर बैंक में ताला भी न लगाया जाता हो। लेकिन हमारे देश में एक यूको बैंक की ऐसी ब्रांच है, जिसे देश की लॉकलेस बैंक ब्रांच होने का दर्जा प्राप्त है। बता दें कि बैंक की इस ब्रांच के लिए सरकार और भारतीय रिजर्व बैंक को भी अपने नियमों में बदलाव करने पर मजबूर होना पड़ा था।

कोई भी बैंक हो, अपनी

महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में यूको बैंक की एक ब्रांच छोटे-से कस्बे शनि शिंगणापुर में हैं। साल 2011 से पहले इस कस्बे में किसी भी बैंक ने अपनी ब्रांच नहीं खोली थी। कारण था कि यहां के लोगों ने बैंकों को बिना ताला लगाए अपनी ब्रांच खोलने के लिए कहा था, और इसके लिए बैंक, सरकार, पुलिस और आरबीआई राजी नहीं थे। आरबीआई द्वारा नियमों को बदलने के बाद यूको बैंक ने अपनी ब्रांच खोली। शुरू के महीनों में बैंक अधिकारियों को काफी डर लगा था. बैंक ने इसके लिए छुट्टी के दिन और रात में भी कर्मचारियों की तैनाती की थी, जिससे कैश की सुरक्षा हो सके। धीरे-धीरे बैंक ने इन कर्मचारियों को हटा दिया। किसी भी समय यहां ताला नहीं लगता है। चाहे बैंक में कितना भी कैश क्यों न रखा हो। हालांकि कैश को रखने के लिए बैंक के अंदर एक स्ट्रॉन्ग रूम है।

सुरक्षा को लेकर हमेशा चौकन्ना रहता है। क्योंकि बैंक में लोगों की मेहनत की कमाई होती है। साथ ही जरूरी कागजात रखे होते हैं। ऐसे में बैंक का फर्ज होता है कि वो उनकी उनकी सुरक्षा के चौकस इंतज़ाम रखे। लेकिन देश में यूको बैंक की एक ऐसी ब्रांच भी है, जिसे भारत की पहली लॉकलेस ब्रांच कहा जाता है। इस बैंक में दरवाज़े तो हैं, लेकिन उनमें ताला नहीं लगाया जाता, फिर चाहे दिन हो रात हो या छुट्टी ही क्यों ना हो।

क्या है इसके पीछे का रहस्य?
इस कस्बे में शनि धाम के होने के चलते हर साल देश-विदेश से लोग दर्शन करने के लिए आते हैं। यहां की ऐसी मान्यता है कि शनि देव लोगों और उनके घरों की रक्षा करते हैं। ऐसी मान्यता है कि इस इलाके में दो किलोमीटर के आस-पास भी अगर कोई चोरी करने की कोशिश करता है, तो वो अंधा हो जाता है। बस इसी डर की वजह से यहां चोरियां नहीं होती हैं।

Comments

Popular posts from this blog

तो क्या छात्रों की परेशानी का कारण खुद सीबीएसई बोर्ड ?

देशभर में मनाया जा रहा शहीदी दिवस

मुर्दे भी जिंदा कर देती है यूपी पुलिस