यहां 118 साल से गिरफ्तार है पेड़ !
आपने अभी तक इंसानों को गिरफ्तार होते हुए देखा और सुना होगा, लेकिन क्या कभी आपने किसी पेड़ को गिरफ्तार होने की बात सुनी है। जी हां पाकिस्तान के खैबर में एक ऐसा पेड़ है जो पिछले 118 साल से गिरफ्तार है। जानिए क्या है इस पेड़ के गिरफ्तार होने की कहानी...
इस पेड़ को 1898 में गिरफ्तार किया गया था। यह पेड लांडी कोटल आर्मी में लगा है। दरअसल, इस पेड़ की गिरफ्तारी के पीछे एक दिलचस्प कहानी है। एक पाकिस्तानी अखबार के मुताबिक, ब्रिटिस शासनकाल में ब्रिटिश अफसर जेम्स स्क्वेड एक दिन टहलने निकले। जेम्स उस समय शराब के नशे में थे। जेम्स ने देखा कि एक बरगद के पेड़ उनकी ओर आ रहा है। जेम्स बरगद के विशाल पेड़ को खुद की ओर आता देख घबरा गए। फिर क्या था, उन्होनें फौरन सैनिकों को पेड़ को गिरफ्तार करने का आदेश दिया। सैनिकों ने उस पेड को जंजीरों में जकड़ दिया। तब से यह पेड जंजीरों में जकडा हुआ है। बरगद के इस पेड़ पर आज भी जंजीरें लटकी हुई हैं। साथ में आईएम अंडर अरेस्ट की तख्ती लटकी हुई है। इस पेड़ से अब तक जंजीरें इसलिए नहीं हटाई गईं जिससे अंग्रेजी शासन की क्रूरता को दर्शाया जा सके। अब यह पेड़ एक टूरिस्ट डेस्टिनेशन बन चुका है।

Comments
Post a Comment